बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में एक बारह वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला रविवार देर शाम का है। उक्त बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।