फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में लड़कियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
बसोहली में पुलिस की ओर से आयोजित नशा मुक्त पर भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन कर पुलिस ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित किया गया जिसमें 13 स्कूलों के कुल 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में आयोजित किया गया। सीनियर वर्ग में वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल की मिशिका अरोड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की गुनगुन और निशा रानी ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि जूनियर वर्ग में रामिष्ट ट्विंकलिंग स्टार स्कूल की अपराजिता, सेंट ऐनी कॉन्वेंट हाई स्कूल की अवंतिका राजपूत और वीर सावरकर सेंकेडरी स्कूल की कनिष्का रानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के सभी 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर मॉडल सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सहित एसडीपीओ और थाना प्रभारी बसोहली ने प्रतिभागियों को संबोधित कर विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें