फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
मिडिल स्कूल चक रिज्जू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मनित करती मुख्य अध्यापिका। सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे मिडिल स्कूल चक रिज्जू में इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा अवतार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल की दर्जनों छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पहुंची छात्राओं की मुख्य अध्यापिका ने सनातन परंपरा के अनुसार आरती उतारी और उन्हें मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने गीतों-कविताओं और भाषण के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व पर रोशनी डाली। अपने संबोधन में मुख्य अध्यापिका ने कहा कि बेटियां समाज का एक ऐसा बड़ा हिस्सा हैं। जो दो परिवारों की रोशनी होती है। इनका संरक्षण और पोषण बेटों से किसी मामले में कम आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के इस पर्व के दौरान हमारे समाज में बेटियों के पूजन का प्रावधान है, ऐसे समय में इस पर्व का मनाया जाना और ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार कई तरह की योजनाओं के माध्यम से बेटियों के पोषण और संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें