शहर से कुछ दूर स्थित कसबा नगरी में शनिवार को एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। लड़की की हालत गंभीर होने पर परिजनों से उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया।
डाक्टरों से उपचार कर हालत में सुधार लाया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को लड़की ने अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने लड़की को फौरन जिला अस्पताल कठुआ में लाया। जहां पर डाक्टरों ने उसके पेट की सफाई कर उसकी हालत में सुधार किया। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।