फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा डुग्गर दा सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जम्मू-कश्मीर के जाने-माने वरिष्ठ समकालीन मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा को प्रतिष्ठित ‘डुग्गर दा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चार दशक से कला, मूर्तिकला और डुग्गर संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


हीरानगर के रहने वाले गणेश कुमार शर्मा को यह सम्मान गत बुधवार सितंबर को ताज विवांता जम्मू में आयोजित भव्य ‘जम्मू राइजिंग समिट एंड डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में दिया गया। यह सम्मान उन्हें ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट इंटरनेशनल की ओर से प्रदान किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, ओमान के पूर्व सांसद एचई अब्दुल मोहम्मद याह्या अल-हदाबी, ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सीईओ डॉ. एचआर रहमान सहित देशभर से पहुंचे कई गणमान्य लोग और कला एवं संस्कृति से जुड़े विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने शर्मा के मूर्तिकला और कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उन्होंने चार दशकों से अधिक समय से अपनी कला के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत और डुग्गर क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में योगदान दिया है। बता दें कि गणेश कुमार शर्मा का कला के प्रति समर्पण उस समय भी कायम रहा, जब वर्ष 1991 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने जुनून और रचनात्मकता को कमजोर नहीं पड़ने दिया और लगातार मूर्तिकला के क्षेत्र में सक्रिय रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके गणेश कुमार शर्मा का स्थायी संबंध सनोरा गांव, जिला सांबा से है, जबकि वर्तमान में वह जिला कठुआ के हीरानगर में रहकर अपनी कला साधना जारी रखे हुए हैं। समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों ने गणेश कुमार शर्मा को बधाई दी और उनके आगामी रचनात्मक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें