फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं , आप को अपने जीवन में उतारें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्थापना को याद करते हुए समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने एनएसएस स्थापना दिवस के उद्देश्य और स्वयंसेवकों की भूमिका पर संक्षिप्त जानकारी दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल और स्वयंसेवकों की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, आप को अपने जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्वयंसेवकों ने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियानों तथा अन्य सामुदायिक विकास गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें