फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी के भाई के परिवार को मदद से रोष

Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
kathua
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ रोष जताते पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों पर जेएंडके एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन ने अर्द्ध मासिक बैठक के दौरान नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहीदों के परिवार को सहायता राशि बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग की, जबकि राज्य से बाहर शहीद हुए सैनिकों के परिवार को भी इतनी ही राशि उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने बुरहान वानी के भाई के परिवार को सहायता राशि देने का जमकर विरोध किया। कहा कि बुरहान के भाई के परिवार को आर्थिक सहायता व नौकरी का लाभ देना शहीदों का अपमान होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 जेएंडके एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि 33 वर्ष सर्विसेज का लाभ सभी कर्मचारियों को दिया जाए। सातवें वेतन आयोग की पेंशन व एरियर कुछ स्तर पर जारी की गई, तो कई जगहों पर नहीं की गई, जिसे तुरंत जारी किया जाए, जबकि शहीदों के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि को कम बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी घटना में शहीद होने वाले सैनिक को अन्य राज्यों में 20 से 25 लाख मिलता है, जबकि जम्मू-कश्मीर राज्य में मात्र पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी शहीदों के परिजनों को 25 लाख सहायता राशि उपलब्ध करवानी चाहिए। चाहे वह राज्य में या राज्य से बाहर देश के किसी भी कोने में शहीद हों। उन्होंने कहा कि यदि बुरहान वानी के भाई के परिवार को मदद का फैसला वापस नहीं लिया जाता है, तो इसके लिए कड़ा विरोध होगा। इस अवसर पर सूरज सिंह, जाट राम शर्मा, बीएस जसरोटिया, अजीत चौधरी, मेजर सिंह, रतन वर्मा, मदन सिंह जसरोटिया, तरसेम सिंह बंद्राल, सुख राम, साधू सिंह, देवराज, समेत कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें