फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमर्थ बच्चों के लिए कोटपुन्नू पंचायत में मुफ्त ट्यूशन शुरू

विज्ञापन
कोटपुन्नू में बच्चों को पढ़ाने की तैयारी करते स्वंयसेवक।- विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कोरोना महामारी के चलते स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन बिना स्मार्टफोन के ऑनलाइन शिक्षा हासिल करना मुमकिन नहीं। स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ बच्चों को शिक्षित करने के लिए कोटपुन्नू पंचायत ने मुफ्त ट्यूशन की व्यवस्था की है। वीरवार को इसकी शुरुआत कर दी गई। पंचायत के 12 स्वयंसेवक इन बच्चों को पढ़ाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त ट्यूशन की व्यवस्था का फैसला लिया था। पंचायत के कई युवाओं ने स्वयंसेवक के तौर पर इस कार्य को सफल बनाने में इच्छा जाहिर की थी। वीरवार को 12 स्वयंसेवक युवकों के सहयोग से इस शुभ कार्य का आरंभ कर दिया गया है।
विनय शर्मा ने बताया कि चार स्वयंसेवकों की टीम आठ बच्चों के समूह को पढ़ाई कराने का काम करेगी। बच्चों को हर विषय पढ़ाया जाएगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवकों को शिक्षा संबंधी कोई भी सामग्री चाहिए होगी, वह उन्हें पंचायत उपलब्ध कराएगी। गरीब परिवार के बहुत से बच्चे स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ हैं, लेकिन उन्हें भी शिक्षा का अधिकार है। उनके लिए भी शिक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी अन्य बच्चों के लिए। इनकी शिक्षा में कोई रुकावट न हो, इसी उद्देश्य से पंचायत ने यह पहल की है। इसमें जो भी स्वयंसेवक और अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं, पंचायत उनकी आभारी है। वहीं, गांव के लोगों ने पंचायत के इस फैसले के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य से पंचायत के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा तो मिलेगी ही, पंचायत का नाम भी प्रदेश में रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें