फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने फुटबॉल और हॉकी रोलर स्केटिंग में आजमाए हाथ

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के फुटबाल मुकाबले में भाग लेते खिला? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जिले में जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में शनिवार को कठुआ जोन के अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 फुटबॉल, हॉकी रोलर स्केटिंग और रोल बॉल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा गुज्जर हास्टल से टंगरी पैलेस कठुआ तक साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई गई। और, पेंटिंग प्रतियोगिता को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अंजाम दिया गया। जिला अधिकारी सुनील कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज मोहन लाल एवं जोगिंदर कुमार ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया, और रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। दिन भर होने वाली इन गतिविधियों के संबंध में सुनील कुमार ने बताया कि अगर-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही, इन प्रतियोगिताओं में लगभग 157 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को विभाग गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता कराएगा। इसके साथ ही जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें