हीरानगर। राजबाग थाने के गांव चंगी में घरेलू विवाद में युवक के जहर पीने के बाद उसके माता-पिता ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार महिला से कहासुनी के बाद उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद युवक के माता-पिता ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया।
उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी मढ़ीन को दी। पुलिस ने बेसुध तीनों लोगों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।