कठुआ। गोविंदसर गांव से सटे कठुआ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अधेड़ उम्र के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।