फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध तोड़ गांव में घुसा बाढ़ का पानी, दस घरों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर गए उज्ज दरिया ने रौद्र रूप दिखाया, तो घाटी पंचायत के चंग में बना तटबंध बहते समय नहीं लगा। देखते ही देखते पानी एक किलोमीटर दूर तक रिहायशी इलाके में जा घुसा। फौरी तौर पर एक घर को खाली करवा दिया गया है, जबकि दस और घरों को खाली करने की तैयारी है। लोगों ने सामुदायिक भवन में शरण ली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीते सप्ताह आई बाढ़ के समय भी पानी का रिसाव रिहायशी इलाकों की ओर शुरू हो गया था, लेकिन कोई भी राहत कार्य नहीं किया गया। नतीजा यह निकला की उज्ज दरिया का उफान चंग के बांध को अपने साथ बहा ले गया। गांव में पानी घुसना शुरू हुआ सरपंच को मामले की जानकारी दी गई।
सरपंच पृथपाल सिंह निक्कू की मदद से ग्रामीणों को सामुदायिक भवन में शरण दी गई है। निक्कू ने बताया कि फिलहाल एक घर को खाली कर दिया गया है और जरूरी सामान निकाला गया है। जलस्तर कम नहीं हुआ तो सुबह दस और घरों को खाली करवाया जाएगा। बताया कि उज्ज का पानी पांच सौ मीटर से लेकर एक किलोमीटर दायरे के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है और खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है। उधर, देर शाम मंडलायुक्त राघव लंगर ने क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें