फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में तीन सड़कें क्षतिग्रस्त, पाइप बहने से पेयजल सप्लाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से रामकोट में तीन सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा बसंतपुर पंपिंग स्टेशन में पानी भरने से पेयजल सप्लाई वाली पाइप बह गई है। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। रामकोट से सोरोलाल (सरेया) जाने वाली सड़क बारिश से सोरोलाल नर्सरी के पास एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

रामकोट के मदन लाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा करीब 2 महीने पहले इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रामकोट से सोरो लाल (सरेया)जाने वाले लोगों को किलथर से आवागमन करना पड़ रहा है। रामकोट के दुकानदार बंसी लाल गुप्ता ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कर तारकोल डाला गया था। लेकिन बारिश होने पर नाले का सारा पानी सड़क की ओर मुड़ गया, जिससे सड़क का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया है।
जोगिंदर पाल ने बताया कि सड़क के किनारे नाली न होने से सड़क बही। नायब सरपंच सोमदत्त ने बताया कि छलां से मक्वाल जाने वाली सड़क के पहले किलोमीटर के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया डायवर्जन पुल पूरी तरह बह गया है, जिससे छलां से मकवाल जाने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 6 किलोमीटर बनाई गई है, जो करीब 200 घरों को जोड़ती है। डायवर्जन टूटने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के जेई संजय कुमार ने बताया कि बसंतपुर पंपिंग स्टेशन में पानी आ जाने से पाइपें और मोटर बह गईं जिससे रामकोट में कुछ दिनों के लिए पानी सप्लाई बंद रहेगी। जल्द ही नई पाइपों के साथ मोटर लगाई जाएगी, जिसके बाद रामकोट में पानी सप्लाई बहाल की जाएगी।
सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि आमुआला पंचायत के सोरली गांव में भी बारिश से पेयजल आपूर्ति वाली पाइप बह गई हैं। इससे आमुआला पंचायत की भी सप्लाई बंद रही। विभाग के अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि थडा कलवाल सुत्रखड में ज्यादा पानी आने से सुत्रखड से थड़ा कलवाल में सप्लाई की चार पाइप बह गई हैं। इससे थड़ा कलवाल में पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें