फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में लगी आग को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे महरोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेपर मिल में अचानक आग लग गई। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मिल के कर्मचारियों ने फायर फायटिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से धधक रही आग को देखते हुए जानकारी फायर सर्विस को दी। मौके पर फायर सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मिल के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को काबू किया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मिल के मालिक पीयुष रस्तोगी ने बताया कि भंडारण क्षेत्र में कागज की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लीचिंग केमिकल में आग लगी थी, जिसे समय रहते काबू कर लिया गया। थोड़ी देर और होती, तो वहां रखे करोड़ों के कागज तक आग पहुंच जाती। आग से कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। नुकसान के बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। जिस स्थान पर आग लगी, वहां एक केबल गिरी हुई है। लेकिन अभी यह नहीं पता कि केबल के गिरने से आग लगी या फिर आग से जलकर केबल गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें