फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर लगी आग से हजारों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तेज धूप और तपिश शुरू होने से जिला में आग की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। रविवार को जिले में तीन स्थानों पर आग लगने से हजारों का माल जल गया। आग की घटनाओं के कारण दिनभर दमकल कर्मी इधर से उधर भागते रहे।
विज्ञापन

शहर से सटे चक दाराब खां गांव में रविवार को पशुपालक खुर्शीद आलम की पशुशाला में अचानक आग लग गई। सुबह दस बजे के आसपास हुई घटना में गनीमत रही कि जिस समय आग लगी पशुशाला में कोई पशु नहीं था। पशुशाला में भड़की आग को काबू करने के लिए लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पशुशाला की आग को काबू कर आसपास किसी तरह के नुकसान होने से बचा लिया, लेकिन पशुशाला जलकर राख हो गई। पशुपालक के अनुसार आग लगने की इस घटना में उन्हें 25 हजार का नुकसान हुआ है। दूसरी घटना बरवाल मोड़ के पास हुई, यहां आग ने एक नर्सरी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग को काबू करने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक वहां लगे दर्जनों यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। नर्सरी मालिक अदीब कुमार के अनुसार आग लगने से उन्हें करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। तीसरी घटना लोगेट मोड़ से सटे रेलवे ट्रैक के पास हुई। यहां खेत में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौकेे पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो कनाल फसल जल चुकी थी। किसान कौशल कुमार ने बताया कि घटना में उन्हें करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें