फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर किसानों ने किया पद्रर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। किसानों को समय पर खाद न मिलने पर मंगलवार को कई किसानों ने दयाला चक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजीत सिंह ने कहा कि कंडी क्षेत्र में पहले ही किसान बंदरों के आतंक को लेकर बेहद परेशान हैं। इसके बावजूद जो किसान यहां अपनी फसल की रखवाली कर खेतों में काम कर रहे हैं, उन्हें अब खाद न मिलने से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसानों को समय पर खाद नहीं मिलेगा तो उनकी फसल को जो नुकसान होगा उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जिला प्रशासन और सरकार किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। पिछले कई दिनों से किसान खाद लेने के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार दावे कर रही है कि वह किसानों को लेकर बेहद गंभीर है, लेकिन यहां खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर खाद नहीं मिला तो हाईवे पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रमेश शर्मा, संजीव कुमार, कमल कुमार, पवन संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें