फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति की अमिट छाप छोड़ गया बनी मेला

विज्ञापन
कठुआ के बनी में सांस्कृतिक मेले में प्रस्तुति देते हिमाचली गायक ईशांत भारद्वाज। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। डोगरी, हिमाचली, पंजाबी और भद्रवाही लोक गीतों की तान छिड़ी तो जिले के दूर दराज बनी सब डिवीजन में मेले को भी चार चांद लग गए। बनी का ऐतिहासिक छिंज और सांस्कृतिक मेला देखने के लिए इस बार हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। लोक संस्कृतियों की अमिट छाप छोड़ता यह मेला दंगल के महामुकाबलों के साथ ही सोमवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को मेले के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बनी बसोहली विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह मुख्य अतिथि तो वहीं एनएचपीसी की सेवा दो परियोजना के महाप्रबंधक सुप्रकाश अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले का आगाज वन विभाग के विश्रामगृह से मेला मैदान तक ढोल की अगुवाई में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने किया। इसके बाद लोक कलाकारों ने एक-एक कर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल के युवा और लोक प्रसिद्ध गायक ईशांत भारद्वाज ने पहाड़ी धुनें छेड़कर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। यहां तक कि अतिथि भी मंच पर पहुंचकर मेले में झूमते हुए नजर आए। इसके अलावा हिमाचल से आए जोनी, जोगिंद्र सोनी सहित बनी के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
मेला मैदान में पांव धरने की जगह नहीं थी वहीं आसपास के घरों की छत पर से लोग मेले का लुत्फ लेते नजर आए। कोरोना महामारी के दो साल बाद आयोजित हुए मेले को लेकर लोगों भी भारी उत्साह देखने को मिला। मेले में पूर्व विधायक जीवन लाल, डीडीसी सदस्य रीता ठाकुर सहित एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

...............
परंपरा को निभाते हुए लोगों ने ग्लेशियर से आई बर्फ का लिया स्वाद
पहाड़ी मेले में एक अनोखी परंपरा है। यहां के लोग मौसमी परिवर्तन और बीमारियों से बचने के लिए परंपरा के अनुरूप ग्लेशियर से लाई बर्फ मेले के दौरान खाते हैं। इस बर्फ में स्थानीय लोगों की मानें तो गुड़ को मिलाकर खाया जाता है। इससे बरसात के सीजन में मौसमी बीमारियों से निजात मिलती है। क्षेत्र के लोग अपनी गाड़ियों में यह बर्फ दूर दराज ग्लेशियर से लाते हैं, जिसके बाद मेले के नजदीक निशुल्क इसका स्टॉल लगाया जाता है। इस बर्फ का बनी मेले में हर उम्र वर्ग के लोग लुत्फ लेते नजर आए।
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें