फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे: कठुआ जिले के दो गांवों में सात करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक शिलान्यास किया। वहीं, कठुआ जिले में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से मुआवजे की मद में जारी किए गए 150 करोड़ में से अब तक दो गांवों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन गांवों में छह करोड़ 95 लाख से अधिक की राशि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, दो दर्जन और गांवों के लिए मुआवजा वितरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन गांवों में प्रभावितों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके पूरा होते ही वितरण कर दिया जाएगा। कठुआ जिले में ग्रीन फील्ड यानी खेत, बाग वाला 165 हेक्टेयर (407 एकड़) इलाका दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे की जद में आ रहा है। इसके लिए 606 करोड़ 94 लाख से अधिक का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाना तय है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पैकेज 14 के अधीन आने वाले गांवों के लिए सौ करोड़ तथा पैकेज 15 में आने वाले गांवों के लिए 50 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसमें से अब तक रामनगर और रैड गांव में मुआवजा वितरण कर दिया गया है।
---
60 दिन के भीतर इन गांवों में पूरी होगी प्रक्रिया, अधिसूचना जारी
गंडियाल, सैंपर सपला, चनग्रां, तरफ तजवाल, तरफ भजवाल, भागथली, माजरा, मखसूसपुर और शहर टिंबर, गूड़ा मुंडेयां, गुड़ा बेलदारां, छन्न दित्याल, चक दियाला, किरपाल, नरोलियां, खोख्याल, शेरपुर, चक गदाधर, छटयाल सहित कुछ अन्य गांवों को मुआवजा देने के लिए जांच प्रक्रिया संबंधित तहसीलदारों के पास जारी है। बाकायदा अधिसूचना के माध्यम से भूमि मालिकों को अपने बैंक खाते जमा करवाने की हिदायत दी गई है। 60 दिन के भीतर मुआवजा वितरण हासिल करने को कहा गया है। ऐसा न करने वाले लोगों को इस अवधि के बाद मुआवजा वितरित हुआ समझा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें 60 दिन के भीतर अपनी जमीन सौंपने को कहा गया है। ऐसा न करने पर पुलिस की मदद से जमीन खाली करवाने की चेतावनी भी जारी की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तो अगले दो माह के भीतर जिले में विभिन्न जगहों पर दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम रफ्तार पकड़ लेगा। इसके लिए ठेकेदारों ने अपने कैंप कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू करने की तैयारी है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के तहत कठुआ जिले में ग्रीन फील्ड यानी खेत, बाग आदि वाला 165 हेक्टेयर (407 एकड़) इलाका जद में आएगा। इसके लिए छह सौ करोड़ का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाना तय हो गया है। वहीं ब्राउन फील्ड के अधीन आने वाले बीस गांव में मुआवजा तय कर लिया गया है। चार गांव के लिए प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्राउन फील्ड में आने वाले इलाकों में रिहायशी इलाके, व्यवसायिक इलाके और अन्य ढांचे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें