फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कठुआ में एलओसी के पास मिला विस्फोटक आईईडी, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Tue, 30 Jan 2024 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर

सार

हीरानगर के शेरपुर इलाके में बई नाला के पास विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस आसपास के इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बरामद विस्फोटक सामग्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में मंगलवार सुबह विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। विस्फोटक सामग्री एक लिफाफे में बांधी गई थी, जिसे तलाशी अभियान के दौरान खोजा गया। फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है। सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस की ओर से हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सुबह आठ बजे के करीब तलाशी अभियान के दौरान बॉर्डर रोड से 150 मीटर की दूरी पर शेरपुर की ओर जाने वाली सड़क किनारे बई नाला के पास एक संदिग्ध पॉलिथीन बैग बरामद हुआ। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांचा में पॉलिथीन बैग में विस्फोटक सामान बरामद हुआ। 

बता दें, यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जम्मू पठानकोट हाईवे से इस इलाके की दूरी अधिक नहीं है। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील इलाका होने के कारण सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। डॉग स्कवायड की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें