फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने नष्ट की लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भट्ठियां लगाकर देसी शराब तैयार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान में आबकारी विभाग टीम ने दो अलग-अलग गांवों में दबिश देकर वहां तैयार देशी शराब के अलावा लाहन और शराब का निर्माण करने के लिए बनाई गई भट्ठी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि टीम इस अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों तक नही पहुंच पाई है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि करीब तीन सालों से विभाग द्वारा गठित टीमें जिला के विभिन्न चिह्नित गांवों में कार्रवाई कर रही हैं जहां उन्हें शराब तो मिल जाती है लेकिन इस कारोबार को करने वाले आज भी उनकी पहुंच से बाहर है। मंगलवार को आबकारी विभाग के आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर डीसी आबकारी जम्मू कुसुम शर्मा की देखरेख में छापेमारी टीम में शामिल ईटीओ वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजी अहमद एवं सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा की टीम ने तरफ सांझी व जराई गांवों में दबिश देकर वहां से 55 लीटर तैयार देशी शराब, 1450 किलोग्राम लाहन को बरामद किया। जिसे मौके पर मिली चालू भट्ठी के साथ नष्ट कर दिया। आबकारी अधिकारियों के अनुसार मानकों की अनदेखी कर दूषित वातावरण वाले स्थानों पर छिपाकर भट्ठियों में तैयार की जाने वाली शराब को स्वास्थ्य के लिए अति खतरनाक होने के कारण मौके पर नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें