फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाकर सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम से मिलने जाते सीमावर्ती गांवों के लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। ओल्ड सांबा-कठुआ रोड से चकड़ा, भगवाना चक, आदि सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम बीच में छूट गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को विभिन्न सीमावर्ती गांवों का एक शिष्टमंडल निकाय समिति अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम से मिला। उन्होंने मांग की है कि पूरी सड़क पर तारकोल बिछाया जाए। समिति अध्यक्ष ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम कराया जा रहा है। पानी की निकासी न होने के कारण करीब सौ मीटर जगह को बिना तारकोल छोड़ दिया गया। इस बारे में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण होने के कारण यहां पानी जमा होता है। इसलिए, यहां तारकोल नहीं बिछाई जा सकती है।
उन्होंने मांग की है कि सड़क के किनारे जो भी अतिक्रमण है, उसे विभाग हटाए, और पानी की निकासी की व्यवस्था कर तारकोल बिछाए। एसडीएम राकेश शर्मा ने समस्या सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की, और आदेश दिए कि अतिक्रमण हटाकर पूरी सड़क पर तारकोल बिछाया जाए। अतिक्रमण हटाने में उनकी तरफ से विभाग को कोई लिखित आदेश चाहिए तो जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें