राजकीय डिग्री कॉलेज में पोषण माह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनएसएस स्वयंसेवक अधिकारि
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने एकीकृत बाल विकास सेवा के सहयोग से पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को बताया गया कि वे अपने इलाकों की महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
कार्यक्रम में एकीकृत बाल विकास सेवा कठुआ के तहत बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी शांति देवी और पर्यवेक्षक सह वक्ता सोनिका घई कार्यक्रम में मौजूद रहीं। जिन्होंने प्रतिभागियों को पोषण अभियान माह, और आईसीडीएस-एसएजी के अलावा प्रदेश की लाडली बेटी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लिंग अनुपात को ठीक करना है। वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राज्य विवाह सहायता, आधार नामांकन, आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एनएसएस इकाइयों के प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल मौजूद रहे।