फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर काम करें अधिकारी: शाम चौधरी

Sun, 17 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
पेयजल विभाग का मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार कठुआ आए शाम चौधरी ने पेयजल विभाग के साथ-साथ सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को दो टूक काम करने की हिदायतें जारी कर दी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हुई बैठक के दौरान मंत्री शाम चौधरी और राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें। लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए प्रयास किए जाएं और अन्य खामियों को भी दूर किया जाए।

अधिकारियों को हिदायतें देते हुए शाम चौधरी ने कहा कि लोगों को साफ पानी देने के साथ-साथ सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण के लिए तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि कंडी में पानी की कमी है और इसके लिए शमशेर सिंह मन्हास द्वारा जारी फंड से अतिरिक्त पंप सेट दिए गए हैं।
विज्ञापन


ताकि लोगों को पानी के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि जो बेहतर काम करेगा उसे क्रेडिट दिया जाएगा, लेकिन अगर किसी की गलती या लापरवाही के कारण लोग सड़कों पर आए तो अधिकारी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।

वहीं डिसिल्टिंग पर उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद ही उन्होंने साफ कर दिया था कि किसानों को पानी मिले इसके लिए सही से नहरों की सफाई का काम किया जाए। मिट्टी नहर किनारे न फेंकी जाए।

इसके साथ ही किसानों द्वारा पानी न छोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर किसानों को जरूरत है तो वह उनके कहें पानी मुहैया करवाया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को     हर समय सक्रिय रहने की भी हिदायतें दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें