फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट में जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए वीरवार को लगातार आठवें दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने बताया की यूनाइटेड फ्रंट जम्मू के आह्वान पर बुधवार शाम को एक बार फिर 48 घंटे की काम छोड़ हड़ताल बढ़ा दी गई है, जो अब बढ़कर शुक्रवार शाम 8:00 बजे तक हो गई है।
विज्ञापन

एक अन्य अस्थाई कर्मचारी बलवीर चंद ने बताया कि 8 दिन बीतने के बावजूद भी आज तक सरकार ने जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मियों की सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हम इसी प्रकार अपनी काम छोड़ हड़ताल पर डटे रहेंगे। एक तरफ अस्थाई कर्मचारी अपनी काम छोड़ हड़ताल पर हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। तहसील के कई इलाकों में वीरवार को भी पानी की आपूर्ति न होने की वजह से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें