फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे भंडार के लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी। बनी उपमंडल के भंडार क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से राहत मिली है। क्षेत्र में पहले स्थापित 63 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसके लिए विभाग और विधायक बनी डॉ. रमेश्वर सिंह का आभार प्रकट किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की कम वोल्टेज और अधिक लोड की समस्या बनी हुई थी। बिजली की कम क्षमता के कारण आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताया गया कि करीब 30 से अधिक घर इस ट्रांसफार्मर पर निर्भर थे। जिसके चलते अधिक लोड पड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती थी। अब ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए किए जाने के बाद लोगों को बिजली की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्थानीय निवासी पंकज खत्री ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या पिछले 10 से 15 वर्षों से बनी हुई थी। लंबे समय से विभाग और विधायक बनी के समक्ष ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग रखी जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर अपग्रेड होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है और इसके लिए उन्होंने विभाग तथा विधायक बनी का आभार व्यक्त किया।

पंकज खत्री ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई ऐसे बिजली के पोल हैं, जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। कई स्थानों पर पुराने एवं जर्जर पोल के सहारे बिजली व्यवस्था चल रही है, जिससे भविष्य में भी लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने विभाग से मांग की कि ऐसे सभी पुराने पोलों को चिन्हित कर जल्द बदला जाए, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने के बाद विशेषकर आने वाले सर्दियों के मौसम में बिजली की समस्या कम होगी और क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें