फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताया बेटियों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बेटियां पढ़ेंगी तभी तो देश आगे बढ़ेगा का यह संदेश वीरवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई ने चन्नग्रां में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को दिया। रैली को कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता नागरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज से शुरू हुई रैली एनएसएस इकाई के गोद लिए गांव चन्नग्रां पहुंची। जहां स्वयंसेवकों ने पोस्टरों और नारों के माध्यम से बालिका शिक्षा और उसके उचित पालन-पोषण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। घर-घर जाकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, बालिकाओं की सुरक्षा और अस्तित्व सुनिश्चित करना, उनकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। बेटियों को देश के सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि हमारा संविधान भी लड़कियों के लिए स्थिति और अवसरों की समानता को बहुत महत्व देता है। लेकिन 2011 की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों में घटती महिला आबादी को नियंत्रित करने के लिए इस अभियान की स्थापना हुई, इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्र का एक ऐसा मॉडल तैयार करे, जहां लैंगिक समानता मौजूद हो।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह ने बालिकाओं के प्रोत्साहन और समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों से लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी लड़कियों की उचित देखभाल के लिए प्रेरित किया। गांव के सरपंच रमेश कुमार ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओं की भलाई के लिए उचित देखभाल और महत्वपूर्ण संभव उपाय किए जाएंगे। मौके पर प्रो. राज कुमारी, प्रो. पल्लवी डॉ. रजनी खजूरिया, प्रो. अश्विनी खजूरिया, प्रो. रविंदर कौर और डॉ. नरेश शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने इस तरह के आयोजनों में स्वयंसेवकों के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें