फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गवर्नमेंट हाई स्कूल दलेऊ की इमारत पर छत डालने को लेकर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सरपंच मक्खन जमोडिया के नेतृत्व में गांव के लोग प्रदर्शन करने के बाद भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सरपंच ने बताया कि आठ सालों से हाई स्कूल की इमारत का काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग या सरकार की ओर से आज तक किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती। तब तक स्थानीय लोग भूख हड़ताल जारी रखेंगे। इस अवसर पर गांव के कई पंच और महिलाएं मौजूद रहीं। बतादें कि बग्गन अप्पर ए पंचायत के कई लोग तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। लोगों की मांग है कि वर्ष 2014 में हाई स्कूल की इमारत का काम शुरू किया गया था जो अधर में लटका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें