फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। डेरली पंचायत के वार्ड नंबर एक में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। रामकोट के अधीन आने वाले कई इलाकों में पानी की समस्या के चलते लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। पंच अंचल सिंह ने बताया कि भूजल विभाग की तरफ से लगाया गया हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़ा है। इस कारण वार्ड नंबर एक के लोगों को पानी लाने के लिए प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख करना पड़ता था। गर्मी के कारण प्राकृतिक स्त्रोत भी पूरी तरह सूख गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत में कहीं दूर दूर प्राकृतिक जल स्रोत भी दिखाई नहीं देते हैं। स्थानीय मुस्ताक अहमद ने भूजल विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाए, अन्यथा लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। शबीर अहमद ने बताया कि उनके गांव में केवल हैंडपंप पीने के पानी का एकमात्र स्रोत है। इसके खराब होने से अब पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द भूजल विभाग के लगाए हैंडपंप को ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें