फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को शहर में प्रभावी बनाने से पूर्व नगर परिषद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा की अगुवाई में शहर के मुखर्जी चौक में स्टॉल लगाकर लोगों को जूट के बैग वितरित किए गए। साथ ही लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। अपने घर से बाजार आते समय थैले लाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुखर्जी चौक में परिषद के प्रधान ने बताया कि पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और उत्पादन को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसे शहर में भी प्रभावी करने से पहले परिषद द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें करीब 500 लोगों को परिषद की तरफ से निशुल्क जूट के बैग वितरित किए गए हैं। इसके अलावा शहर के बाजार में उन्होंने भ्रमण कर सभी दुकानदारों को भविष्य में पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई है। आज पहला दिन होने के कारण उनका प्रयास था कि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। दुकानदारों से प्लास्टिक के बैग नहीं इस्तेमाल करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित करने वाले पॉलिथीन कैरी बैग्स का उपयोग न करने की अपील की। इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल, वार्ड सात के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, वार्ड 12 के पार्षद करण सिंह जम्वाल और वार्ड 14 के पार्षद भूपेंद्र राज के अलावा परिषद के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें