फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला दिशा : पांच करोड़ तक की छात्रवृति पाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। विद्यालयों व विद्यार्थियों से संपर्क और इंगेजमेंट के लिए अमर उजाला महत्वकांक्षी स्कॉलरशिप परीक्षा ''दिशा'' का आयोजन कर रहा है। इसके पहले चरण में 1000 से अधिक आईसीएसई और सीबीएसई विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षा ''दिशा'' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10वीं से 12वीं के करीब एक लाख छात्रों को शामिल करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

यह पहली बार है कि कोई मीडिया हाउस इस तरह की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को पांच करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्ट वाच व अन्य इनाम दिए जाएंगे। अमर उजाला का दृष्टिकोण अगली पीढ़ी को एक उत्कृष्ट शिक्षण ढांचा प्रदान करना है, जो उन्हें विविधता भरी दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करे। यह टेस्ट छात्रों को उनके वर्तमान प्रतिस्पर्धा स्तरों को समझने व उनका मूल्यांकन करने में मदद करेगा। कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्र इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पात्र हैं। ओएमआर आधारित 40 मिनट की एमसीक्यू लिखित परीक्षा तय विद्यालयों के परिसर में आयोजित की जाएगी। ''दिशा'' स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के लिए कोई पंजीकरण शुल्क या कोई अन्य शुल्क नहीं लिया गया है। शुक्रवार को कठुआ में परीक्षा कराई गई। इसमें 71 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शेष विद्यालयों में 10 फरवरी को परीक्षा कराई जाएगी।
सहयोगी संस्थान
पॉवर्ड बाई: गलगोटिया यूनिवर्सिटी व सफलता डिफेंस अकेडमी पार्टनर सेंचुरियन डिफेंस अकेडमी

कोचिंग पार्टनर : विद्यापीठ फिजिक्सवाला
प्लैटिनम पार्टनर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, पीएसआईटी कानपुर, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ
विज्ञापन


गोल्ड पार्टनर : केएल यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी, मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की
विज्ञापन

सिल्वर पार्टनर : नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महेंद्रगढ़, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी गजरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें