फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान के बालरूप की झांकी देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध

Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री राधा कृष्ण मंदिर पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कथा स्थल पर भगवान के बाल रूप की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। कथावाचक सुभाष शास्त्री के भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन



सुभाष शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य ईश्वर प्राप्ति, मुक्ति, शांति और आनंद है। यद्यपि ये सब हमारे भीतर ही विद्यमान हैं फिर भी हमें अप्राप्त प्रतीत होते हैं। इसका कारण है कि सुख-शांति की राह में कुछ विघ्न उपस्थित रहते हैं। जिस प्रकार अंधकार को दूर करने के लिए प्रकाश आवश्यक है, उसी प्रकार अज्ञान को दूर करने के लिए ज्ञानरूपी प्रकाश चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि ज्ञानी संत के पास जाकर ध्यान, समाधि और योगाभ्यास करें, आत्मज्ञान प्राप्त करें और जीवन का कल्याण सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें