हीरानगर। कठुआ में गोवंश का कटा सिर मिलने के मामले को लेकर चड़वाल में भी हाईवे पर युवाओं और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल अजय भारती ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ साजिश हो रही है। कहीं उन्हें मारा जा रहा है तो कहीं डराया जा रहा है। आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। हाल में कठुआ में गोवंश कटा सिर मिलने की घटना ने हिंदू समुदाय के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ उन्हें समाज के सामने बेनकाब करना चाहिए। इस तरह के कृत्य समाज में आपसी भाईचारे के लिए बड़ा खतरा हैं। प्रदर्शन में इशांत शर्मा, सन्नी गरोच, राजेश कुमार, सुमित कुमार आदि भी शामिल रहे। संवाद