फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के प्रवेशद्वार पर भक्तों का स्वागत

Wed, 29 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
भक्तों का स्‍वागत आज होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जम्मू-कश्मीर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। दो जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए लखनपुर के रास्ते शिव भक्तों के आने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हो गया था। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लंगर लग गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन वीरवार को सुबह दस बजे बाबा के भक्तों का लखनपुर में भव्य स्वागत करेगा। एक जुलाई को बाबा के भक्तों को जम्मू से पवित्र गुफा की ओर रवाना किया जाएगा। दो जुलाई को भक्त बाबा बर्फानी का पहला दर्शन करेंगे। लखनपुर में पहुंचने वाले भक्तों के स्वागत के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह उपस्थित रहेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी पहले जत्थे का स्वागत करेंगे।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इस बार अब तक पिछले वर्ष से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इसे देखते हुए इस बार पिछले वर्ष से भी अधिक यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। लखनपुर से लेकर यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को लखनपुर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाओं को सक्रिय कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाओं और स्वागत की तैयारियों का भी जायजा लिया। लखनपुर टोल प्लाजा के नजदीक रिसेप्शन सेंटर और टोल पोस्ट को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें