जगदंबा लंगर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण के दौरान कलाकारों के साथ झूमते भक्त। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। नवरात्र के चलते जहां जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है। बीती मंगलवार की रात को माता बाला सुंदरी मंदिर मार्ग पर बोड़ा में जगदंबा लंगर कमेटी कठुआ द्वारा महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। वहीं माता के दरबार में भी इसी तरह से जागरण का आयोजन किया गया। जहां रातभर भक्तों ने महामाई के गुणगान का सौभाग्य प्राप्त किया।
बोड़ा में जगदंबा लंगर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकार शक्ति वचन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर विधिवत जागरण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर जगजगनी की भेंटों को अपनी मधुर आवाज के साथ प्रस्तुत करना शुरू किया तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने लगे। वहीं इस दौरान आए कलाकारों ने शिव-पावर्ती, पवनपुत्र हनुमान, राधा-कृष्ण और माता वैष्णो देवी की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रात भर चले इस आयोजन का भोर में हुई आरती के साथ समापन हुआ। लंगर कमेटी के मदन लाल ने बताया कि माता बाला सुंदरी के भवन में अपनी हाजिरी लगाने के लिए जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए लंगर कमेटी द्वारा पिछले 25 सालों से लंगर आयोजित किया जाता रहा है।