बसोहली। उपमंडल की पंचायत सियालग से नगालई जाने वाली सड़क लगभग पांच दिनों से पस्सी गिरने से बंद पड़ी है। इससे इन गांवों में रहने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि विभाग यहां सिर्फ अपनी मशीनें लगाकर चला जाता है, लेकिन पस्सी यहां से नहीं हटाई जाती है। विभाग की मनमानी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। सड़क बंद होने से लोग कहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। वहीं, पस्सी से सड़क पर बारिश के दौरान फिसलन और भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी गुरमेल सिंह, मक्खन कुमार, काका राम, अर्जुन सिंह, आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि जैसे ही सड़क पर पस्सी गिरे तो मौसम साफ होने के बाद वहां की सफाई की सफाई कर व्यवस्था दुरुस्त की जाए। लेकिन, ऐसा बहुत कम होता है।
----
बारिश की वजह से विभाग को मुश्किलें आ रही हैं। इस संदर्भ में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मौसम साफ होते ही सड़क पर गिरी पस्सी को हटा दिया जाएगा। देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है, इसलिए इन सब दिक्कतों को दूर कर इस अभियान को कामयाब भी बनाना है।
- तिलक राज थापा, एडीसी, बसोहली