फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बंद राशन डिपो के बाहर प्रर्दशन करते लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे के सरकारी राशन डिपो पर नियमित रूप से राशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राशन के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम को बंद करने की मांग भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल ने कहा कि इस डिपो पर पिछले 2 दिनों से लोग आ रहे हैं। डिपो न खुलने की वजह से लोग दोपहर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते हैं। अधिकांश महिलाएं ही राशन लेने के लिए डिपो आती हैं। ऐसे में राशन न मिलने पर महिलाएं परेशानी होती हैं। पहले भी कई बार लोगों ने डिपो को रोजा खोलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी दौरान उन्होंने राशन के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम पर भी सवाल उठाए। कहा मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के हाथ घिसने के कारण कई बार अंगूठा बायोमेट्रिक मशीन पर काम नहीं करता है। अंगूठा न लगने के कारण लोगों को बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि राशन कार्ड देखकर लोगों को राशन दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में बीना देवी, कमलेश कुमारी, रानू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें