फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगेट गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर अगले 24 घंटों में उनके घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो गांव के सैकड़ों परिवार हाईवे पर उतर कर अपना रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व नायब सरपंच सतपाल चौधरी ने बताया कि कंडी क्षेत्र में पड़ने वाले उनके गांव में लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र साधन जल शक्ति विभाग द्वारा मिलने वाली पानी की सप्लाई है। लेकिन पिछले 4 दिनों से उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस बारे में जब पहले उन्होंने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने पहले बिजली विभाग की हड़ताल होने का बहाना बनाकर उन्हें वापस भेज दिया। लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि हड़ताल के दौरान भी जल शक्ति विभाग के लाइट चल रही थी। तब उन्होंने जब दोबारा विभाग से संपर्क किया तो पानी की सप्लाई देने के बजाय वहां तैनात कर्मचारियों ने मोटर में आई खराबी का बहाना बनाना शुरु कर दिया। नायब सरपंच ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ट्यूबवेल पर लगी मोटर में किसी भी प्रकार की कोई खराबी नहीं है सिर्फ कर्मचारी लोगों को परेशान करने की नियत से ऐसे बहाने तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी समय इस ट्यूबवेल पर 4 मोटरमैन के साथ-साथ 6 के करीब टर्न कॉक कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। लेकिन समय के साथ विभाग यहां कर्मचारियों की संख्या को लगातार घटा रहा है। वर्तमान समय में यहां पर एकमात्र मोटर मैन और दो टर्न कॉक तैनात है। इनमें से एक कर्मचारी 24 घंटे नशे में धुत रहता है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना स्वाभाविक है। उन्होंने विभाग से ट्यूबवेल की व्यवस्था में सुधार कर लोगों को पानी की सप्लाई जल्द बहाल करने की मांग की। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो गांव के 200 के करीब परिवार इसके खिलाफ हाईवे पर उतर सकते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन में विजय कुमार, मुकेश कुमार, अक्षय चौधरी, प्रकाश चंद, अवनीत, अजय कुमार, जगदीश राज, रौनक लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें