फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मल्हार शिक्षा जोन के अंतर्गत हाई स्कूल बजोही में कई अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। इन रिक्त पदों को भरने की मांग लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार और पंचायत प्रतिनिधियों ने की है। ब्लॉक चेयरमैन ने बताया के हाई स्कूल में 300 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और स्कूल में सरकार की ओर से सात शिक्षक तैनात किए गए थे। इस समय स्कूल में केवल 5 शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक चेयरमैन ने कहा कि लोहाई मल्हार जोन में कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें स्टाफ की कमी है। कई सरकारी स्कूलों में पिछले कई वर्षों से कई पद रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। ब्लॉक चेयरमैन और पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थी परेशान हैं। ब्लॉक के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द जोन के स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें