फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती बंद करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को डिंगा अंब के बीडीसी चेयरमैन सुदेश शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल विभाग के एईई रमन राठौर से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं होने पर 24 अप्रैल को दयाला चक में हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की हालत खराब कर दी है। 24 घंटों में मात्र 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिन लोगों का रोजगार बिजली पर निर्भर है उनको भारी नुकसान हो रहा है। तपती गर्मी में लोगों को पंखे के नीचे बैठना नसीब नहीं हो रहा। रात को बच्चे और बुजुर्ग बिना बिजली के घर की छतों पर टहल कर रात गुजारने को मजबूर हैं। बीडीसी ने चेतावनी दी कि अगर अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो वह 24 अप्रैल को हाइवे जाम करेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ नेता रमेश कुंडल, हीरानगर विधानसभा अध्यक्ष गगनदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें