बसोहली। बसोहली का शांति घाट असुविधाओं के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शांति घाट को विकसित करने के लिए नगर कमेटी की ओर से लाखों रुपये का फंड्स उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बाद भी मूलभूत सुविधाओं को विकसित नहीं किया जा सका है। ऐसे में शांति घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय गौरव जमबाल, बहादुर सिंह, राहुल कपूर ने बताया कि बसोहली नगर में किसी भी व्यक्ति की जब मृत्यु हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार शांति घाट पर ही किया जाता है। घाट पर सुविधाएं न होने की वजह से लोग परेशान होते हैं। नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान ने बताया कि बीते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शांति घाट को विकसित करने के लिए करीब 13 लाख रुपये का फंड्स कमेटी में रखे गए थे, जिसका उपयोग आज तक नहीं हो सका है। अगर समय रहते इनका प्रयोग नहीं हुआ तो यह फंड्स समाप्त किया जा सकता है। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने इस संदर्भ में कहा कि शांति घाट को विकसित करने के लिए माई टाउन माई प्राइड में जो फंड लाए थे उनकी सेविंग में से 13.50 लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है, जिसके तहत शांति घाट को विकसित किया जाएगा। शांति घाट में शेड का निर्माण कराया जाएगा। पुराने शौचालय की मरम्मत की जाएगी। पानी की व्यवस्था की जाएगाी।