फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्राथमिक विद्यालय के भवन की मरम्मत करवाने की एसडीएम से की मांग

Sat, 21 Jun 2025 08:36 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। प्राथमिक विद्यालय इच्छर की जर्जर इमारत दशा में सुधार किए जाने की पंचायत बाड़ी के लोगों ने की है। इस बारे में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बनी संदीप शर्मा से मुलाकात की और उनसे प्राथमिक विद्यालय की दशा में सुधार करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन


एसडीएम के समस्या को रखते हुए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ऋषि बडयाल ने स्कूल भवन की खस्ता हालत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने एसडीएम को बताया कि स्कूल की छत से प्लास्टर जगह-जगह से टूट कर गिर रहा है। इस कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों को खतरा है। वहीं, इससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने की मांग की। एसडीएम बनी ने लोगों की समस्या सुनने के उन्हें आश्वासन दिया कि इस बारे में जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें