फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजकीय हाई स्कूल लोहाई को जल्द मिलेगी साइंस लैब व पुस्तकालय की सुविधा

Sat, 21 Jun 2025 08:29 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री के तहत जारी हुई 41. 73 लाख की राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। ब्लॉक लोहाई मल्हार के सरकारी स्कूल लोहाई में जल्द विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पेश आने वाली समस्या जल्द दूर हो जाएगी। स्कूल परिसर में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 41,73,000 रुपये की राशि शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह राशि पीएम श्री योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में उपलब्ध करवाई गई है। इन कमरों के निर्माण होने से वर्षों से इस सुविधा से वंचित नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग बिलावर को सौंपी गई है और उन्होंने इसके संबंध टेंडर लगा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक से दो सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय मुश्ताक अहमद ने बताया कि लोहाई स्कूल बिलावर का सबसे पिछड़ा इलाकों के स्कूलों में से एक है। इसमें दो पंचायतों अपर थल और लोअर थल के बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में स्कूल के पास सिर्फ तीन ही कमरे उपलब्ध हैं। पिछले कई सालों से निर्माणाधीन इमारत का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


कोट
स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय न होने से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अगर इन सुविधा का निर्माण होता है तो इसका छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा।
-जिया लाल, हेडमास्टर हाई स्कूल लोहाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें