बिलावर में मोहल्ला कूट को जाने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग। संवाद
- फोटो : KATHUA
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो मोहल्ला कुट के लिए सरकार की ओर से एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 5 वर्ष पूर्व किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई है। कई बार इस संबंध में नगर कमेटी को अवगत करवा चुके हैं और सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग मोहल्ला वासी कर चुके हैं लेकिन इस संबंध में नगर कमेटी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
मोहल्ला वासी सेवानिवृत्त अध्यापक कुंजलाल, सेवानिवृत्त डॉक्टर सोनी राम, शंकर दास और अन्य लोगों ने बताया कि कोटी सड़क से उनके मोहल्ले के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क पांच वर्ष पूर्व बनाई गई थी जिस पर कंकर बिछाए गए थे, लेकिन आज तक तारकोल नहीं बिछाई गई है। नतीजतन वार्ड के करीब 40 घरों के लोग ठोकरें खाने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि सड़क के कई स्थानों पर पानी की निकासी के प्रबंध भी नहीं किए गए हैं, जिसके कारण बारिश होने के बाद पानी सड़क पर से होकर गुजरता है और सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। नगर कमेटी वार्ड दो के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके वार्ड को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की जाए और तारकोल बिछाई जाए।