फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो सप्ताह से लापता कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

विज्ञापन
मृतक बाबू राम
विज्ञापन
- पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली के धार महानपुर इलाके में तैनात भेड़ पालन विभाग के कर्मचारी बाबू राम का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। बाबू राम पिछले लगभग दो सप्ताह से लापता था जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी तलाश में जुटे हुए थे। इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को धार कोहर इलाके में बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय बाबू राम की तलाश दो सप्ताह से परिवार के सदस्य कर रहे थे। पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता ने बताया कि बाबू राम का शव धार महानपुर के धार कोहर इलाके में पानी के बीच मिला। वहां पानी की गहराई भी डेढ़ फुट से ज्यादा की नहीं थी। परिवार को अंदेशा है कि बाबू राम की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें