फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल ढांचे में सुधार के लिए भाजपा वचनबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शुक्रवार को डिंगा अंब, मढ़ीन और जखबड़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए वचनबद्ध है। कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में खेलों के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। खेल, एकमात्र ऐसा माध्यम है जो लोगों को एक सूत्र में बांधता है और आवाम में देशभक्ति व एकता की भावना विकसित करने में मदद करता है ।
विज्ञापन

रैना ने बताया कि 270 कनाल भूमि पर फैले और 58.23 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हीरानगर में अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए पहले ही आधारशिला रखी जा चुकी है। इस परियोजना का विकास प्रधान मंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत किया जाएगा। पीएमडीपी के तहत मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में खेल क्षेत्र के विकास और सुधार के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। क्रिकेटर सुरेश रैना की मदद से जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट खिलाड़ियों को भी सर्वोत्तम ट्रेनिंग देने की योजना है। हर जिले में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम होगा। रैना ने वंशवाद वाली पार्टियों के शासन की सत्यनिष्ठा और कार्यों पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों से वंशवादी शासकों ने युवाओं के विकास और उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है, लेकिन अब समय आ गया है कि जम्मू-कश्मीर के युवा नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें