हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन के मुख्यालय में शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने देश से आतंकवाद को खत्म करने की शपथ भी ली।
कमांडेंट प्रह्लाद पासवान विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा आज के दिन को आतंकवाद विरोधी मनाने की आधिकारिक घोषणा 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसलिए हम इस दिन पर यह शपथ लेते हैं, कि देश से आतंकवाद को खत्म करके ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि आरपीएफ पहले भी आतंकवाद का डटकर मुकाबला करती रही है और आगे भी इसी तरह से अपना काम करती रहेगी।
इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सारंगल, उप कमांडेंट मंजू थापा, महेश यादव, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद