बिलावर। बुधवार को बिलावर में राम नवमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। वहीं नवरात्रों का पावन पर्व पूजा और साख विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करने वाले लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
लोगों ने कन्याओं का विधिवत तरीके से पूजन किया। कई लोगों ने इस अवसर पर मंदिरों में पहुंचकर कन्याओं के पैर छुए और हलवा, पुड़ी का प्रसाद बांटा। इस अवसर पर बिलावर, किशनपुर सहित अन्य कई गांवों में लोगों ने भंडारे भी लगाए। संवाद