फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलने के लिए जीवन में संयम जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। मंगलवार को नगर के सत्संग भवन में तुलसी विवाह का एक वर्ष पूरा होने पर भंडारे व सत्संग का आयोजन किया गया। आयोजक प्रेमसागर अजीत ने बताया कि एक वर्ष पूर्व तुलसी माता का भगवान शालिग्राम से विवाह करवाया गया था। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया है। कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुभाष शास्त्री ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शालिग्राम और तुलसी माता के विवाह की कथा लोगों को सुनाई। बताया कि किस तरह से घर में किस दिशा में तुलसी के पौधे को लगाना चाहिए। तुलसी के लाभ के बारे में भी जानकारी दी। सत्संग में शास्त्री ने कहा कि यदि धर्म के मार्ग पर चलना है तो जीवन में संयम जरूरी है। जहां संयम नहीं है, वहां सफलता कम ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें