फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी माता मंदिर में भक्तों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के ढाडू स्थित चंडी माता मंदिर में सोमवार को वार्षिक भंडारे को आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक जीवन लाल और जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर ने भी मंदिर में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष पनियालग से मंदिर तक मार्ग को पक्का बनाने की मांग की।
विज्ञापन

वार्षिक कार्यक्रम के चलते भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से वहां दर्शन के लिए आने वालों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं हजारों भक्तों द्वारा जयकारे लगाने से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। पनियालग से मंदिर तक आने वाले तीन किलोमीटर पैदल दुर्गम मार्ग पर भी दिन ऐसे ही हालात दिखे, जहां भजन-कीर्तन करते भक्त दरबार में हाजिरी लगाने के लिए जाते देखे गए।
दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी श्याम लाल ने बताया कि वार्षिक कार्यक्रम की परंपरा काफी पुरानी है। भक्तों के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें