फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस

Sat, 02 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
volleyball - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी ने शुक्रवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया। एक अप्रैल 1991 में स्थापित हुए सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम की शुरूआत शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन


बटालियन के कमांडेंट एसएस राणा ने शहीदों को देश की धरोहर बताया। इसके उपरांत राजपत्रित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों और अन्य रैंक अधिकारियों के बीच वालीबाल मैच खेला गया। रोमांचक मैच के दौरान राजपत्रित, अधिनस्थ अधिकारियों ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कमांडेंट एसएस राणा ने पुरस्कृत किया।

उन्होंने बताया कि बटालियन के जवानों ने देश की रक्षा में अहम योगदान दिया है। गत वर्ष बीस मार्च को हुए राजबाग पुलिस थाने पर आतंकी हमले के दौरान आतंकियों को मुंहतोड़ जबाव देते हुए दोनाें आतंकियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। बटालियन ने दो जवानों को भी खोया।
विज्ञापन


बटालियन के चार कर्मियों को पीएमजी, घायल हुए सात जवानों को मेडल, 38 कर्मचारियों को महानिदेशक डिस्क और 61 कार्मिकों को विशेष डीजी डिस्क से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट तसलीमा खान, उप कमांडेंट पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें